Latest News

लखनऊ/पटना : यूपी से लेकर बिहार तक लगातार जारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यूपी में जहां बारिश से अलग-अलग हादसों में 44 लोगों की जान चली गई है, वहीं बिहार में भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई जगहों पर रेल और आवागमन की अन्य सुविधाएं बाधित हैं। गंगा-गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, मौसम विभाग ने यूपी और बिहार में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसी क्रम में बिहार में 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बिहार सरकार ने अगले दो दिन तक सभी स्कूलों को बंद रखने का भी निर्देश दिया है।
यूपी में बारिश से तबाही, 44 लोगों ने गंवाई जान
यूपी के कई जिलों में बारिश ने कहर बरपाया है। मीरजापुर में घंटाघर में कच्चा मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, सुलतानपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। बलिया में भी अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। उधर, शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक चंदौली में 3, अमेठी और भदोही में 2-2 लोग और वाराणसी व अयोध्या में भारिश बारिश से एक-एक लोगों की बारिश के कारण हुए हादसों में मौत हुई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement