Latest News

भिवंडी : महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल, कल्याण ने भिवंडी के कुकसे भोईर गांव स्थित प्रतिबंधित प्लास्टिक भंडारण करने वाले एक गोदाम पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में लाखों रुपये का माल किया गया है। कंपनी को अपने खर्च से सामान नष्ट करने का आदेश दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि मुंबई-नासिक राष्ट्रीय मार्ग पर कई गोदामों में प्रतिबंधित प्लास्टिक जमा किया जाता है।
बता दें कि राज्य सरकार के प्रतिबंध के बावजूद प्रतिबंधित प्लास्टिक धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। पर्यावरण मंत्री के इस आदेश के बावजूद प्लास्टिक की थैलियों, खाने की प्लेट और अन्य सामान का उत्पादन एवं बिक्री खुलेआम हो रही है। इसी के तहत, कल्याण स्थित प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों ने औद्योगिक इलाके में स्मार्ट पैडल टेक्नॉलजी प्रा.लि. कंपनी के गोदाम में छापा मारकर कार्रवाई की है।
गुजरात से आता है माल!
बताया जाता है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक गुजरात की विभिन्न कंपनियों से महाराष्ट्र और भिवंडी में आता है। इसका भंडारण यहां के गोदामों में होता है और फुटकर बाजार में बेचा जाता है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग की बड़ी मांग के कारण ई-कॉमर्स कंपनियां अपने उत्पादों को पैक करने के लिए बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का उपयोग करती हैं। कार्रवाई के बाद प्लास्टिक उसी गोदाम में सील कर दिया गया है और कंपनी को आदेश दिया है कि वह अपने खर्च प्लास्टिक को नष्ट करे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement