Latest News

मुंबई : आम आदमी को देश के प्रति और जिम्मेदार बनाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष मोहित भारतीय ने एक नई मुहिम शुरू की है। वे लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वे एक हफ्ते में कम से कम 60 मिनट देश के लिए दें। उस 60 मिनट में लोग अपने आसपास के सार्वजनिक स्थान की साफ-सफाई करें या फिर पौधे लगाएं। जरूरतमंद लोगों की मदद करें, या फिर समाज के बेहतरी के लिए काम करें। इस मुहिम में लोगों को अपने साथ लाने के लिए भारतीय नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रम, रैली और मुहिम के आयोजन करने का फैसला किया है।
मुहिम के जनक मोहित भारतीय ने बताया कि यह अभियान ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी जारी रहेगा। हर हफ्ते अपने 10,080 मिनट में से जो 60 मिनट समाज को समर्पित करना चाहते हैं, उन्हें लोगों के साथ अपने कार्यों को साझा करने के लिए 60MinutesDeshKeNaam' के माध्यम से मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि अगर आप दुनिया में बदलाव देखना चाहते हैं तो आपको अपने अंदर भी बदलाव लाना होगा।
इमारत से धक्का दिये जाने से किशोर की मौत
मुंबई, मुंबई में एक किशोर द्वारा कथित रूप से ऊंची इमारत से धक्का दिये जाने पर 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना बीते शनिवार की है। पुलिस ने बताया कि किशोर खुद को ठुकराए जाने से नाराज था। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोर ने किशोरी को बीते शनिवार को गोरेगांव में आरे कॉलोनी की 15 मंजिला इमारत के आठवें तल पर मिलने के लिये बुलाया था। किशोरी ने जब उसके साथ संबंध में रहने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे कथित रूप से धक्का दे दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस दौरान किशोरी के सिर में गंभीर चोटें आई और अस्पताल में उसका इलाज चला, लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 307 के अलावा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि किशोरी की मौत के बाद मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर सुधार गृह में भेज दिया है। अधिकारी ने कहा कि किशोर के माता-पिता को कथित रूप से अपराध पर पर्दा डालने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement