Latest News

मुंबई : राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के उप अभियंता प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंकने के प्रकरण में कांग्रेस विधायक नितेश राणे सहित उनके 18 समर्थकों को 9 जुलाई तक पुलिस हिरासत  में भेजा गया है। गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। नितेश राणे को पुलिस हिरासत  में भेजने के कोर्ट के फैसले के बाद कणकवली के बाजार बंद कर दिए गए। नितेश राणे और उनके समर्थकों पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। नितेश ने  पुलिस के समक्ष आत्मसर्मपण किया। हालांकि पुलिस स्टेशन जाने के बाद उनके समर्थकों ने उपद्रव मचाने की कोशिश की। शिवसेना नेताओं की तरफ इशारा करते हुए नितेश राणे ने  कहा कि आप जो करना चाहते हैं, वह करो, लेकिन मुझे गिरफ्तार किया तो वे जीत जाएंगे। 

गुरुवार को कणकवली में कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थकों ने मुंबई-गोवा महामार्ग पर गड्डों को लेकर उप अभियंता प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंकी और अपशŽद कहे।  कणकवली पुलिस ने इस मामले में नितेश राणे और उनके समर्थकों पर प्रकरण दाखिल करते हुए नितेश को गिरफ्तार कर लिया था। कणकवली में बारिश की वजह से सड़कों पर  गड्ढों और कीचड़ जमा हो गया है। विधायक नितेश राणे और उनके समर्थकों ने उप अभियंता प्रकाश शेडेकर से गड्ढों को लेकर सवाल किए। राणे ने कहा कि लोगों के शरीर पर  कीचड़ उड़ती है, यह तु्हें दिखाई नहीं देता? कीचड़ उड़ने पर कैसा लगता है, यह देखो, यह कहकर उन्होंने स्वाभिमान पक्ष के कार्यकर्ताओं को अभियंता पर कीचड़ फेंकने का आदेश  दिया। इसके बाद तत्काल कार्यकर्ताओं ने अभियंता के सिर पर कीचड़ से भरी बाल्टी खाली कर दी। इस मामले में नितेश के पिता और सांसद नारायण राणे ने माफी मांगी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement