Latest News

मुंबई : मुंबई की तेज बरसात में यात्रा करना किसी परेशानी से कम नहीं होती। बस या लोकल ट्रेन में चढ़ने के बाद यात्री यह महसूस करने लगता है कि चलो अब यहां बारिश की बौछारों से तो परेशानी नहीं होगी। कल एक अभागे यात्री को बारिश के पानी ने लोकल ट्रेन में भी पीछा नहीं छोड़ा। लोकल की छत से लगातार टपक रहे पानी से बचने के लिए मजबूरी में उसे अपना छाता खोलना पड़ा। उसकी ऐसी हालत देख कुछ सहयात्री इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने लगे तो कुछ के मुंह से बरबस निकल पड़ा कि हे राम, लोकल खी छत में है छेद, बारिश ने खोल दी पोल। संयोग देखिए कि तभी ट्रेन भी राम मंदिर स्टेशन पहुंचनेवाली थी। उक्त यात्री मालाड से सांताक्रुज तक इसी प्रकार छाता लगाकर लोकल में यात्रा करने को मजबूर रहा।
बता दें कि कल सुबह से ही पश्चिम उपनगर में रुक-रुककर तेज बरसात हो रही थी। मालाड (प) मढ़ के निवासी एडवोकेट विक्रम कपूर अपने काम से चर्चगेट जा रहे थे। उनके अनुसार बोरीवली से चर्चगेट जानेवाली लोकल कल १ बजे उन्होंने पकड़ी। उसी बोगी में उनके साथ चढ़ा एक सहयात्री खाली सीट देखकर बैठ गया। लोकल मालाड से खुली ही थी कि बरसात होने लगी और जहां उक्त व्यक्ति बैठा था, उस पर पानी गिरने लगा। अचानक इस तरह पानी गिरता देख उस यात्री ने फौरन अपना छाता खोल लिया परंतु अपनी सीट नहीं छोड़ी। एडवोकेट विक्रम कपूर ने बताया कि उक्त यात्री सांताक्रुज तक इसी प्रकार छाता खोल कर सफर करता रहा, जिसका वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल से बना लिया। उन्होंने यह भी बताया कि वह यात्री दादर स्टेशन पर लोकल से उतर गया था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement