विदेशी दोस्तों के साथ पार्टी करते ही ट्रोल हुई शाहरुख की बेटी,
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सभी की निगाहें उनके डेब्यू पर टिकी हैं। लेकिन इससे पहले ही उनकी पॉपुलैरिटी में लगातार इजाफा हो रहा है। अक्सर सोशल मीडिया पर सुहाना की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में सुहाना की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर सुहाना खान की कुछ नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें वो अपने कुछ विदेशी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सुहाना इस पार्टी में काफी एंजॉय कर रही हैं। इनमें से एक तस्वीर ऐसी भी जिसमें सुहाना अपने शर्टलेस दोस्तों (लड़कों) के साथ हैं।
सुहाना की ये तस्वीरें सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'शर्म करो सुहाना तुम एक मुस्लिम लड़की हो'। दूसरे यूजर ने लिखा- ’सुहाना यह पश्चिमी संस्कृति है और मत भूलों तुम एक भारतीय हो और यह न तो भारतीय कल्चर है और न ही इस्लामिक।’
वहीं एक यूजर ने तो हद पार करते हुए लिखा- 'भैंस के आगे बीन बजाने से क्या फायदा..जब ये खुद को मुस्लिम मानती ही नहीं..उसे मुसलमान कहना इस्लाम की तौहीन है।'
बीते दिनों सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो अपने एक दोस्त के साथ पोल डांस करती हुई नजर आ रही थीं।