Latest News

सुपरस्टार सलमान खान और ऋषि कपूर के बीच के विवाद के बारे में सभी लोग जानते हैं। दोनों के बीच सोनम कपूर के रिसेप्शन के मौके पर विवाद हो गया था। तब सलमान खान ने ऋषि कपूर को नजरअंदाज कर दिया था और इसके बाद ऋषि कपूर की सोहेल खान की पत्नी के साथ बहस हो गई थी। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान जल्द ऋषि के साथ अपना विवाद खत्म कर सकते हैं। अपनी फैमिली के लिए ओवरप्रोटेक्टिव माने जाने वाले सलमान खान ने बगैर किसी का नाम लिए एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि अगर कोई उनका या उनकी फैमिली के किसी मेंबर का सम्मान नहीं करता है तो वह भी उसे सम्मान नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक-दो व्यक्ति और परिवार ऐसे हैं जिनसे उन्हें वह सम्मान और प्यार नहीं मिलता है। सलमान ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोगों को उनके घर आने की इजाजत कभी नहीं मिलेगी। हालांकि हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ऋषि और सलमान दोनों ही अपना विवाद खत्म करना चाहते हैं। सलमान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए लगातार ऋषि की तबीयत का हाल-चाल लेते रहते हैं जो इस समय न्यू यॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ऋषि के यूएस से वापस आने के बाद सलमान खान उनसे मिलने भी जा सकते हैं। इस समय इंडस्ट्री में सलमान सहित सभी लोग ऋषि कपूर की तबीयत के बारे में परेशान हैं। सलमान भी ऋषि की भारत वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement