Latest News

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राधाकुंड के एक मोहल्ल में एक पिता अपनी १५ साल की बेटी से दुष्कर्म करता चला आ रहा था। एक साल से सह रही बेटी १६ मई की रात घर में रोती मिली तो मां ने रोने का कारण पूछा। मां को सबकुछ बेटी ने बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

महिला के अनुसार बेटी ने बताया कि पिता ने एक साल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वो चुपचाप सहती रही। मां पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके नाबालिग बेटी को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement