Latest News

मुंबई : लोकसभा चुनाव नतीजे आने से पहले ही मुंबई कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है। सोमवार को इसी सिलसिले में मुंबई कांग्रेस ने एक बैठक की, जिसमें मुंबई कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कहा कि हम सभी को अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाना चाहिए। बैठक में देवड़ा ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश की शिवसेना-भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। लोग इस सरकार से परेशान हैं। इसे सत्ता से उखाड़ फेंकने में मुंबई कांग्रेस की निर्णायक भूमिका होगी। बस, कांग्रेस के सभी नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।  देवड़ा ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसके बावजूद मुंबई के विकास के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुंबई के झोपड़ों में रहने वालों को 500 वर्ग फुट का मकान देने की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी मुंबई शहर में की थी। उसे पूरा करना है और इसके लिए राज्य में कांग्रेस की सरकार लाना जरूरी है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement