Latest News

मुंबई, महाराष्ट्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद तीन साल से फरार चल रहे 27 वर्षीय एक व्यक्ति को हाल ही में मुबई पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद निसार शमशाद खान ने मार्च 2016 में उपनगर घाटकोपर में एक घर में घुसकर उस लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और 40,000 रुपये नकद और 60,000 रुपये मूल्य का सोना लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उस समय घाटकोपर पुलिस स्टेशन में बलात्कार और चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के तहत पुलिस खान को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश भी गयी थी। मामले की समानांतर रूप से जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा की इकाई VII को हाल ही में एक गुप्त सूचना मिली थी कि खान नयी दिल्ली में एक बैंक में काम कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और उसे पकड़ लिया गया। उसे मुंबई लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए घाटकोपर पुलिस को सौंप दिया गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement