Latest News

पिछली बार के मेट गाला से इस बार के मेट गाला तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाइफ पूरी तरह बदल चुकी है। पिछली बार ये दोनों इस मौके पर पहली बार मिले थे जबकि इस बार इन दोनों की शादी हो चुकी है। शादी के बाद निक और प्रियंका रेड कार्पेट पर बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आए। मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा कैंप थीम वाले लुक में नजर आई थीं। सिल्वर गाउन में प्रियंका बिल्कुल अलग ही नजर आ रही थी। दूसरी तरफ निक वाइट कलर की फुल ड्रेस और सिल्वर जूतों में नजर आए। प्रियंका के इस लुक पर ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है। बहुत से लोग उनके लुक की तुलना 'ऐलिस इन वंडरलैंड' के कैरक्टर मैड हैटर से कर रहे हैं। इसके अलावा भी लोगों ने प्रियंका के लुक पर कई मजेदार फोटो शेयर किए हैं। कोई उन्हें काली परी बोल रहा है तो कोई डायन। देखें, ट्विटर यूजर्स के ऐसे ही कुछ रिऐक्शंस: 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement