Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर स्थित चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. भारी बारिश के कारण गौसिया चाल में अचानक पहाड़ी का मलबा खिसककर कई घरों पर गिर गया। यह लैंडस्लाइड सुबह करीब 3:48 बजे हुआ, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे. इस भयानक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. 

पुलिस और बीएमसी की टीमें मौके पर मौजूद हैं. गलियां संकरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. इसलिए स्पेशल कैमरों और हाथों से मलबा हटाया जा रहा है. मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने मौके का जायजा लेते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.  

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement