Latest News

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गो रक्षा को लेकर एक बार फिर से सियासत गरम होने लगी हैं. सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में गो रक्षा को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पार्टी के झंडे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकला और कलेक्ट्रेट कर पैदल मार्च किया. इस दौरान उनके हाथों बैनर और पोस्टर थे, जिन पर लिखा था 'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो', 'दोहरा चरित्र नहीं चलेगा'. ये प्रदर्शन क़रीब दो घंटे तक चला. इस दौरान कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था. 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस तरह मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है, उसी प्रकार गाय को भी राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए. साथ ही देशभर में गोकशी रोकने के लिए सख्त कानून लागू करने की मांग भी की गई. प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है और करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं इससे जुड़ी हुई हैं. ऐसे में केंद्र सरकार को इस विषय पर गंभीरता से फैसला लेना चाहिए.

हाल ही में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भी केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोकशी पर कठोर कानून बनाने की मांग की थी. अब कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को लेकर खुलकर समर्थन जताया है. प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा और जल्द निर्णय लेने की मांग की. इस प्रदर्शन को लेकर दिनभर राजनीतिक चर्चाएं तेज रहीं. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement