Latest News

नवी मुंबई : नवी मुंबई मनपा चुनाव परिणामों के बाद रविवार को महापौर और उपमहापौर पद के लिए BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भर दिया। BJP की तरफ से सुजाता सूरज पाटील ने महापौर और दशरथ सीताराम भगत ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा, तो वहीं शिवसेना की तरफ से सरोज रोहिदास पाटील ने महापौर और आकाश मढवी ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा। दोनों पार्टियों की तरफ से नामांकन पत्र आने के कारण अब 5 फरवरी को आयोजित महासभा में दोनों पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा। 

नवी मुंबई मनपा चुनाव में 111 सीटों में से BJP को 65 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 42 सीटों पर जीत मिलीं थीं। चुनाव रिजल्ट के बाद ऐसा लग रहा था कि BJP निर्विरोध महापौर बनाने में सफल हो जाएगी, लेकिन शिवसेना ने उसके लिए चुनौती खड़ी कर दी है। ज्यादातर मनपा चुनावों में BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) एकसाथ चुनाव लड़े थे, कुछ जगहों पर अगल-अलग भी लड़े, लेकिन चुनाव बाद एकसाथ आ गए थे।

उल्हासनगर और कल्याण-डोंबिवली के उलट हुआ

उल्हासनगर में शिवसेना एकनाथ शिंदे अपने दम पर बहुमत तक पहुंच गई थी उसके बावजूद BJP को उपमहापौर का पद दे दिया था, उसी तरह कल्याण-डोंबिवली में भी शिवसेना अपने दम पर बहुमत तक पहुंच गई थी, फिर भी BJP को उपमहापौर का पद दे दिया, जिससे वहां भी महापौर और उपमहापौर का चुनाव निर्विरोध हो गया था। 

नवी मुंबई में भी उम्मीद थी कि जहां BJP को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भी माना जा रहा था BJP शिवसेना (शिंदे गुट) को साथ लेते हुए उन्हें उपमहापौर का पद दिया जाएगा। लेकिन इसके उलट फैसला करते हुए यहां BJP ने उम्मीदवारों का नामांकन भरवा दिया और शिवसेना (शिंदे गुट) से चर्चा तक नहीं की। 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement