Latest News

मुंबई : भांडुप बेस्ट बस हादसे में फेरीवालों का हवाला देते हुए ड्राइवर को बचाने की कोशिश की जा रही है जबकि प्रारंभिक जांच निष्कर्षों के अनुसार, बस ड्राइवर संतोष रमेश सावंत ने यू-टर्न लेते समय गलती से ब्रेक के बजाय एक्सीलरेटर दबा दिया था, जिससे बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ गई। गिरफ्तार चालक सावंत ने मुंबई सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर कर यह दावा किया है कि पैदल यात्री और ऑटो रिक्शा से बचने की कोशिश में यह हादसा हुआ।

सावंत के वकील, देवेंद्र पाटील ने सत्र न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दायर करते हुए तर्क दिया कि दुर्घटना एक संकरी सड़क के कारण हुई जो भीड़भाड़ वाली थी और जिस पर फेरीवालों ने अतिक्रमण कर रखा था। आगे यह तर्क दिया गया कि मोड़ लेते समय सावंत ने देखा कि एक ऑटो-रिक्शा और एक पैदल यात्री अचानक बस के सामने आ गए। उस स्थिति में, उन्होंने कथित तौर पर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठे, जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटना हुई। जमानत याचिका पर सुनवाई अगले सप्ताह होनी है और अभियोजन पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है

भांडुप पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के अनुसार, २९ दिसंबर को सावंत रूट नं.- ६०६ पर बीईएसटी द्वारा संचालित ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक द्वारा निर्मित नौ मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस चला रहे थे। आरोप है कि बस भांडुप (पश्चिम) उपनगरीय रेलवे स्टेशन के पास पैदल यात्रियों पर चढ़ गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और १० अन्य घायल हो गए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement