Latest News

  मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मलाड इलाके में 15 जुलाई को हुई। वारदात से पहले पति और पत्नी की एक दूसरे के साथ सोने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों के बीच मारपीट भी शुरू हो गई। विवाद ज्यादा बढ़ गया तो पति ज्ञानोबा ने गुस्से में आकर 48 वर्षीय पत्नी विजयमाला के सिर पर पत्थर की पटिया दे मारी। आरोपी पति ने पटिया को इतनी तेजी से मारा कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मृतक पत्नी विजयमाला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए, उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ शुरू की तो उसने वारदात का कारण बताया। फिलहाल आरोपी पति से पूछताछ अभी चल रही है। आरोपी पति को जल्द ही जेल भेज दिया जाएग

  मुंबई के मलाड में अपराधियों को आतंक जारी है। पिछले 24 घंटों में मलाड के मालवाणी इलाके में दो हत्या की जा चुकी हैं। पत्नी की हत्या के अलावा एक युवक की हत्या का दूसरा मामला भी सामने आया है। खास बात है कि, युवक को मारने वाला एक नाबालिग लड़का बताया जा रहा है। नाबालिग ने चाकू से वार कर युवक की हत्या की है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement