Latest News

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार के दिन अपनी मां हीराबेन मोदी का जन्मदिन मनाया। जी हाँ, अपनी माँ के 100वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने अपने मुस्लिम दोस्त अब्बास अली का जिक्र किया था।जी हाँ और इस ब्लॉग के सामने आने के बाद पीएम मोदी के दोस्त अब्बास अली चर्चाओं में हैं और उनके बारे में हर व्यक्ति जानना चाह रहा है। इन सभी के बीच एक मशहूर वेबसाइट के द्वारा प्रधानमंत्री के इस दोस्त ने खास बातचीत की है। जी दरअसल पीएम मोदी के ये मुस्लिम दोस्त अब्बास अली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, हां मैं पीएम मोदी के घर करीब 1 साल रहा था और वहीं रहकर मैंने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। उन्होंने बताया कि, उनके पिता और पीएम मोदी के पिता काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। पिता की मौत के बाद वो एक साल पीएम मोदी के घर पर रहे थे। इसी के साथ अब्बास ने बताया कि, पीएम के पिता उन्हें घर ले आए थे और इस एक साल के दौरान उन्होंने पीएम के घर पर ही होली भी मनाई, दिवाली भी मनाई और ईद भी मनाई।

इसी के साथ आगे उन्होंने यह भी कहा कि, ईद के मौकेब पर पीएम मोदी की मां मेरे लिए सेवई बनाती थी। हालांकि उन्होंने कहा कि, अब जो माहौल हो गया है वो पहले कभी नहीं था। उस दौरान सभी साथ में त्योहार मनाते थे। मैंने पीएम मोदी से कभी मदद नहीं मांगी। अहमदाबाद में रहते हुए वो कभी पीएम से नहीं मिले।' आप सभी को बता दें कि, पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि, बचपन में अब्बास मेरा दोस्त मेरे घर में ही रहकर पढ़ा। हम सभी बाकी बच्चों की तरह मां अब्बास का भी पूरा ख्याल रखती थी। ईद के दिन मां उसके पसंद के पकवान बनाया करती थी।'

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement