Latest News

मुंबई, आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के गठबंधन करने की शुरुआत हो गई है। अगले साल होने वाले इस चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी और इंडिया (आरपीआई) और भाजपा ने गठबंधन करने का फैसला लिया है। आरपीआई ने शुक्रवार को इसे लेकर कहा कि हमारी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी अगला मुंबई नगर निगम चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।
आरपीआई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बीते दिनों कहा था कि भाजपा व आरपीआई अगर मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें बहुमत हासिल होगा। अठावले ने कहा था कि मेरा मानना है कि चुनाव में सत्तारूढ़ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में यदि आरपीआई और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ें तो हमें बहुमत मिलने की पूरी संभावना है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement