Latest News

अंबरनाथ, अंबरनाथ-पूर्व के लक्ष्मी नगर स्थित टेकड़ी परिसर निवासी दो किशोर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। रविवार को दोपहर में चिखलोली डैम में डूबने से उक्त दोनों किशोरों की मौत हो गई। दमकल विभाग, पुलिस की टीम पानी में डूबे दोनों किशोरों की तलाश कर रही है।
अंबरनाथ अग्निशमन विभाग के प्रमुख भागवत सोनोने ने बताया कि अंबरनाथ-पूर्व स्थित टेकड़ी निवासी १५ वर्षीय सार्थक व १६ वर्षीय महादेव अन्य दोस्तों के साथ चिखलोली डैम पर पिकनिक मनाने गए थे। दोनों वहां नहाने के दौरान डूब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम शनिवार देर रात से पानी में डूबे दोनों किशोरों की तलाश करती रही। स्थानीय शिवसेना नगरसेवक सुभाष सालुंखे ने बताया कि मंगलवार को निजी गोताखोर के मार्फत पानी में डूबे दोनों युवकों की तलाश की जाएगी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement