Latest News

नई मुंबई, नई मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना टीकाकरण का पहला डोज १०० फीसदी पूर्ण होने के बाद अब मनपा की नजर दूसरे डोज के टीकारण पर है। इस कड़ी में मनपा केंद्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ‘हर घर दस्तक’ अभियान की शुरुआत कर दी है। मनपा का स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर टीकाकरण का दूसरा डोज दे रहा है।
बता दें कि नई मुंबई शहर में ५८.३० प्रतिशत नागरिकों ने टीके का दोनों डोज लगवा लिया है। शेष नागरिकों के दूसरी खुराक की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने पर नई मुंबई मनपा स्वास्थ्य विभाग का विशेष ध्यान है। नई मुंबई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा है कि ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत नागरिकों का टीकाकरण तेज गति से होगा।
नई मुंबई। नई मुंबई मनपा ने रेलवे स्टेशनों पर टीकाकरण केंद्र शुरू कर दिए हैं। नई मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) ने शुरू से ही टीकाकरण के लिए उचित योजना के साथ १०१ टीकाकरण केंद्र शुरू किए हैं। इस संबंध में मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर के निर्देशानुसार कल से नेरुल और वाशी रेलवे स्टेशनों पर विशेष टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये टीकाकरण केंद्र सुबह ९ से सुबह ५ बजे तक खुले रहेंगे।
ठाणे। ठाणे जिले में नवंबर महीने के अंत तक १०० प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखकर टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। अब तक तो केवल रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर टीकाकरण किया जा रहा था लेकिन अब ठाणे जिले के ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी टीकाकरण करने का प्लान तैयार किया गया है। अब जल्द ही बाजारों में भी नागरिकों का टीकाकरण होते देखने को मिलेगा। १८ नवंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement