Latest News

मुंबई, बेस्ट (बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक एवं परिवहन निगम) में काम करनेवाले ३२ हजार कर्मचारियों में से ८ प्रतिशत कर्मचारियों को फिलहाल डायबिटीज है। इनका इलाज परस्पर जारी है। लेकिन बचे हुए कर्मचारियों को डायबिटीज न होने पाए, इसके लिए बेस्ट में ‘ब्ल्यू रिंग’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत उनकी जांच, सावधानी और इलाज कर उन्हें डायबिटीज जैसी घातक बीमारियों से मुक्त रखा जाएगा।
दैनिक दिनचर्या में बदलाव और असंतुलन के चलते बेस्ट कर्मचारियों को डायबिटीज का खतरा सर्वाधिक रहता है। ऐसे में बेस्ट के हेल्थ विभाग ने ब्ल्यू रिंग अभियान चलाकर, जो लोग डायबिटीज से बचे हैं, उनकी देख-रेख के लिए वैंâप लगा रही है। नायर अस्पताल के साथ मिलकर बेस्ट के १०,००० कर्मचारियों की डायबिटीज टेस्टिंग की जाएगी। ये कर्मचारी ३० से ५० की आयु के बीच के हैं। इनमें से किसी को भी फिलहाल डायबिटीज नहीं है। लेकिन आनेवाले समय में डायबिटीज की संभावना है। इनकी जांच कर डायबिटीज होने की संभावना का पता लगाया जाएगा। बाद में इन्हें सावधानी बरतने और जरूरी पड़ने पर उनका इलाज किया जाएगा।
इस बारे में बेस्ट के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि बेस्ट अपने कर्मचारियों को डायबिटीज से दूर रखने का हरसंभव प्रयास कर रहा है, जो लोग पीड़ित हैं उनका रेगुलर इलाज शुरू है। लोगों को डायबिटीज न हो, इसके लिए यह वैंâप लगा रहे हैं। मनपा की स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमरे, नायर के डायबिटीज विभाग के डॉ. राजेंद्र के सहयोग से यह हो रहा है। १० हजार कर्मचारियों की ओपीडी में जांच हो रही है।

Social Media Presence