निश्चित रूप से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत देंगे - शरद पवार
मुंबई : पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिवाली के दिन से कई राज्यों में 12 रुपये तक सस्ती हो गई. दिवाली की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा की थी. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती की गई थी. इसके बाद कई राज्यों ने VAT में कटौती का ऐलान किया, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमत 12 रुपये तक कम हो गई. इन सबके बीच महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ और कमी के संकेत मिल रहे हैं.
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि इस मुद्दे पर हमें राज्य सरकार से बात करनी होगी. उन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत देंगे, हालांकि केंद्र को राज्य को जल्द से जल्द जीएसटी मुआवजा देना चाहिए. इसके बाद ही लोगों की मदद के लिए यह फैसला लेना संभव हो सकेगा. मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से अब तक VAT में कोई कटौती नहीं की गई है. मालूम हो कि महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में 109 से 113 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहे हैं.