Latest News

मुंबई, पर्यटकों के लिए मुंबई के सबसे नजदीकी हिल स्टेशन माथेरान की सैर अब और ज्यादा आकर्षक होनेवाली है। एमएमआरडीए (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी) माथेरान के छोटे से हिल स्टेशन में इको प्रâेंडली वॉकवे बनाने जा रही है। यह वॉकवे उस जगह पर बनाया जा रहा है, जहां वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। इस परियोजना का करीब ६५ज्ञ् काम पूरा हो चुका है।
लॉकडाउन से पहले, एमएमआरडीए ने दस्तूरी-माथेरान मार्ग के सुधार और पर्यटकों के लिए एक पार्किंग क्षेत्र के साथ-साथ पैनोरमा पॉइंट, हार्ट पॉइंट, मियारा पॉइंट और इको पॉइंट पर माथेरान सौंदर्यीकरण का कार्य किया था। इस परियोजना की लागत करीब ४० करोड़ रुपए है।
माथेरान निगरानी समिति द्वारा पानी के रिसाव, मिट्टी के कटाव की रोकथाम और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री के उपयोग पर निर्धारित आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, लेटराइट मिट्टी के पेवर ब्लॉकों का उपयोग किया है। पेवर ब्लॉक के लिए सामग्री को पानी के रिसाव और मिट्टी के कटाव नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए अंतिम रूप दिया गया है। पाथवे की नींव ग्रेन्युलर सब-बेस और वेट मिक्स मैकडैम में स्टोन मेटल से बनी है।
सामग्री को इसके पर्यावरणीय प्रभाव के लिए आईआईटी-मुंबई द्वारा पुनर्रीक्षित किया गया है, क्योंकि इससे पेड़ के तने, बाहर निकली जड़ों और मिट्टी के स्तर को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
दस्तूरी नाका के बीच ४.६० किमी लंबी इस वॉकवे की जरूरत पैदा हुई क्योंकि यह एक कच्ची, उबड़खाबड़ सड़क है, जिस पर चलना मुश्किल हो जाता है, खासकर मानसून के दौरान। इससे माल ढोनेवाली गाड़ियों को खींचने में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement