Latest News

मुंबई : परिवहन मंत्री और एसटी महामंडल के अध्यक्ष अनिल परब के एसटी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने की घोषणा के बाद हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने काम पर वापस लौटने का फैसला किया। परिवहन मंत्री अनिल परब ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए एसटी कर्मचारियों के संगठन संयुक्त कृति समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। परब ने कहा कि अब एसटी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जाएगा। इसके अलावा वेतन करार के अनुसार घर किराया भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसके पहले परब ने बीते 25 अक्टूबर को एसटी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया था, जबकि एसटी के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए क्रमश: 2,500 रुपए और 5,000 रुपए की दिवाली भेंट (बोनस) देने का भी ऐलान किया था।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement