Latest News

भिवंडी : भिवंडी शहर और आसपास शहरों में बड़ी संख्या में अनधिकृत रुप से हुक्का पार्लर चल रहे है।  नशे के लिए बड़ी संख्या में निकोटीन युक्त फ्लेवर इस्तेमाल किया जाता  है। अवैध रूप से चल रहे हुक्का पार्लरो से युवा पीढ़ी नशे की आदी हो रही है। सूचना के उपरांत भिवंडी क्राइम ब्रांच ने गोदाम में छापामार कर 9 करोड़ 36 लाख 78 हजार 520 रुपये कीमत का प्रतिबंधित निकोटीन युक्त अफजल और सॉक्स हर्बल नामक फ्लेवर जब्त किया है।
गौरतलब है कि भिवंडी क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने ने बताया कि 6 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचनानुसार नारपोली पुलिस स्टेशन अंर्तगत स्थित धामणकर नाका के पास अल्लाफ अत्तरवाला की दुकान पर छापामार कर राज्य में प्रतिबंधित हुक्का पार्लर के कुल 57 विभिन्न कंपनियों के फ्लेवर 8940 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया था। नारपोली पुलिस ने इस  मामले में गुनाह मामला दाखिल किया है। गुप्तचर से मिली दोबारा जानकारी पर दापोडा ग्राम पंचायत सीमा अंर्तगत हरीहर कंपलेक्स के हाय स्ट्रीट इम्पेक्स लिमिटेड मुंबई के कंपनी के 3 गोदाम पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्र जाधव, पुलिस उप निरीक्षक शरद बरकड़े, पुलिस कर्मचारी अनिल पाटिल, सुधाकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, देवानंद पाटिल, श्रीधर हुडेकरी, पुलिस नाईक रंगनाथ पाटिल, प्रमोद धाडवे, सचिन जाधव, साबिर शेख, किशोर थोरात, वसंत गवारे, सचिन सोनवणे,भावेश घरत आदि ने छापेमारी कर गोदाम में रखा निकोटीन युक्त अफज़ल हुक्का फ्लेवर के कुल 2862 बॉक्स बाजार कीमत 8 करोड़ और 42 लाख 49 हजार 610 रुपये और सॉक्स हर्बल फ्लेवर के 375 बॉक्स बाजार कीमत  94 लाख 28 हजार 910 रुपये कुल 9 करोड़ 36 लाख 78 हजार 520 का मुद्देमाल जब्त किया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement