Latest News

मुंबई. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के विरोध में आज महाराष्ट्र बंद रहेगा। यह बंद महाराष्ट्र में सरकार चला रहे शिवसेना, कांग्रेस और NCP के गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने बुलाया है। राज्य बंद के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी। मुंबई पुलिस के अनुसार इस दौरान स्टेट रिजर्व पुलिस फोस की 3 कंपनियां, 500 होमगार्ड और 700 स्थानीय शस्त्र इकाइयों के जवान गश्त करेंगे।
महाराष्ट्र जय हिंद पार्टी प्रमुख बाला साहेब भोंसले ने ठाणे के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन किया। यह विरोध प्रदर्शन लखीमपुर खीरी मामले को लेकर किया गया है। आज पूरे महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और समर्थन वाली पार्टियों ने महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है।
इमरजेंसी सेवाओं को बंद से दूर रखा गया है। अस्पताल, ऐम्बुलेंस, दवा की दुकानें, दूध, किराना और सब्जी की दुकानें, रेल और बस सेवाएं बंद के दौरान भी चालू रहेंगी। कृषि उपज मंडियों में कामकाज बंद रहेगा। फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स असोसिएशन ने शाम 4 बजे तक दुकानदारों को बंद में शामिल होने की अपील की गई है।
बंद के दौरान किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए मुंबई में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एसआरपीएफ की तीन कंपनियां, होमगार्ड के 500 जवान और स्थानीय सशस्त्र इकाइयों के 400 जवान नवरात्रि के दौरान सुरक्षा के लिए पहले से तैनात हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement