सीआरजेड की मर्यादा में ५० मीटर की कमी, परियोजनाओं को मिलेगी स्पीड
मुंबई, केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने हाल ही में सीआरजेड की
मर्यादा में ५० मीटर की कमी कर दी है। केवल इस एक निर्णय से मुंबई, ठाणे और
पालघर जिले में हजारों करोड़ की परियोजनों को स्पीड (गति) मिलेगी। इन
परियोजनाओं के पूरा होने से नागरिकों को निश्चित ही लाभ मिलेगा।
बता दें
कि अब तक सीआरजेड के तहत समुद्र तट से ५०० मीटर की दूरी तक किसी भी तरह के
विकास कार्य पर पाबंदी थी। अब केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने मुंबई के लिए
समुद्री सीमा प्रबंधन योजना को मंजूरी दी है। इस नए प्रबंधन योजना के तहत
सीआरजेड मर्यादा में ५० मीटर की कमी कर दी गई है। मुंबई, ठाणे और पालघर
जिले में ऐसी बहुत सी परियोजनाएं हैं, जो समुद्र तट के समीप होकर गुजर रही
हैं। इन परियोजनाओं के साथ ही निजी विकास भी तेज होगा और घर भी सस्ते
होंगे।
दिल्ली प्रâेट कॉरिडोर, मुंबई-दिल्ली मल्टीमॉडल कॉरिडोर,
पनवेल-कर्जत रेलवे, विरार-डहानू रेलवे विस्तारीकरण, वडाला-ठाणे
कासरवडवली-भिवंडी-कल्याण मेट्रो मार्ग, ठाणे-गायमुख मेट्रो, कल्याण तलोजा
मेट्रो, अंधेरी-भायंदर मेट्रो, नई मुंबई एयरपोर्ट।