२२ अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल
मुंबई, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि राज्य में सिनेमाघरों और रंगमंच को २२ अक्टूबर से स्वास्थ्य मानदंडों के अनुपालन में खोलने की सशर्त अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत एसओपी तैयार करने का काम चल रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स के सदस्यों, सांसद संजय राऊत, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप व्यास और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी, कुणाल कपूर, मकरंद देशपांडे, सुबोध भावे, आदेश बांदेकर और नाटक के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया है।