Latest News

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने झील में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार को हुआ, लेकिन युवक का शव रामटेक स्थित खिंदसी झील से शनिवार सुबह ही निकाला जा सका। यह इलाका नागपुर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर है। अधिकारी के मुताबिक रामटेक निवासी युगांत प्रशांत कडू ने झील में कूदने से पहले अपनी मोटरसाइकिल वाटर पंपिंग स्टेशन के पास खड़ी कर दी थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युगांत बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी का कर्मचारी था और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण वह घर से ही काम कर रहा था। किसी बात को लेकर वह पिछले कई महीनों से अवसाद में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement