Latest News

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में बारिश से बर्बादी की घटनाएं सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र में 750 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां 500 मवेशियों के बाढ़ में बह जाने की खबर है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 11 बांधों में रिसाव शुरू हो गया है। इनमें से एक भी बांध यदि टूट जाता है तो भयानक तबाही मचा सकता है।
महाराष्ट्र: कई गांवों में लोग फंसे
महाराष्ट्र के जलगांव के चालीसगांव तालुका में मूसलाधार बारिश की वजह से 750 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भारी बारिश से यहां कमर तक पानी भर गया है। अचानक आई बाढ़ से एक महिला की मौत हुई है। 500 से ज्यादा मवेशी पानी में बह गए हैं।
कई गांव में लोग अब भी फंसे हुए हैं और रेस्क्यू किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को बारिश के बाद हुई औरंगाबाद-धुले हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई थी। तब से वहां ट्रैफिक जाम है। सड़क पर कीचड़ है। हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है।
गोरखपुर जिले के कई गांवों में हर घंटे नदियों का जलस्तर 3 से 4 इंच बढ़ रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बाढ़ के हालत हैं। आसपास के कई गांव पानी में डूब चुके हैं। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इससे डरकर लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। जिन लोगों के मकान पक्के हैं, उन्होंने छत पर पनाह ले ली है।
हर घंटे नदियों का जलस्तर 3 से 4 इंच बढ़ रहा है। चौरीचौरा, राप्ती रोहा बांध, गोर्रा नदी के महुआकोल बांध, लकड़िहा बांध और बोहवार बांध सहित 11 बांधों में रिसाव शुरू हो गया है। 23 साल पहले 1998 में इतने बुरे हालात बने थे। अब तक 39 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है।
दिल्ली में बारिश ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 112.1 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 12 साल में अगस्त में एक दिन में इतनी बारिश नहीं हुई। इससे राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement