Latest News

मुंबई, नई मुंबई के एपीएमसी फल बाजार में पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश के सेब की धूम मची हुई है। इस सेब को उपभोक्ता बहुत ही पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि फल बाजार में प्रतिदिन ४ से ६ हजार क्विंटल तक सेब आ रहा है। इसी प्रकार बारिश में सीताफल की आवक भी बाजार में बढ़ी है, उक्त दोनों फलों का वर्तमान में भाव भी ठीक चल रहा है, इसलिए उपभोक्ता देसी फलों को अधिक पसंद कर रहे हैं। भारतीय बाजार में मुख्य रूप से न्यूजीलैंड, ईरान, इटली, अमेरिका आदि देशों के फल दिखाई देते थे, इन विदेशी फलों को शीतगृह में रखा जाता था और उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार इनकी बिक्री की जाती थी। विदेशों से आनेवाले सेब का किराया अधिक होने से भाव हमेशा महंगे रहते थे। अगस्त महीने के मध्य के बाद से फल बाजार में शिमला के फलों की आवक भारी पैमाने पर हो रही है, जिसके कारण फुटकर बाजार में ९० से १३० रुपए प्रति किलो के भाव से सेब उपलब्ध है। इसी प्रकार थोक बाजार में २० से २८ किलो की पेटी की दो से तीन हजार रुपए में बिक्री की जा रही है। सीताफल की बाजार में आवक बढ़ी है और उपभोक्ता सीताफल भी बहुत पसंद कर रहे हैं, ऐसी जानकारी वाशी के फल व्यापारी अशोक उंडे ने दी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement