Latest News

भिवंडी, भिवंडी में रक्षाबंधन के एक दिन पहले महंगाई व रसोई गैस के दामों में हो रही लगातार वृद्धि के खिलाफ महिला राकांपा द्वारा अनोखा आंदोलन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मोदी के मुखौटा लगाए शख्स को राखी बांधी तथा ‘मोदी भैया राखी के बंधन को निभाना, गैस का दाम अब मत बढ़ाना’ जैसे नारे लगाए।
राकांपा महिला प्रदेशाध्यक्ष रूपाली ताई चाकण के आदेशानुसार कल पूरे राज्य में रसोई गैस की दर वृद्धि के खिलाफ पार्टी की तरफ से राज्यव्यापी आंदोलन किया गया। इसी कड़ी में भिवंडी में राकांपा महिला अध्यक्ष स्वाति कांबले के नेतृत्व में मूसलाधार बारिश के बावजूद दोपहर में स्थानीय स्व. आनंद दिघे चौक पर सैकड़ों महिलाएं जुटीं। स्वाति ताई ने बताया कि‌ मोदी जी अपने‌ हर भाषण में मेरी बहनों और भाइयों का शब्द प्रयोग करके जनता को संबोधित करते हैं। रसोई गैस दर वृद्धि का सबसे ज्यादा असर महिला वर्ग पर पड़ा है। रक्षाबंधन के पहले ही राखी बांधकर नेग के रूप में रसोई गैस की दर में कमी करने की मांग की गई है। इस आंदोलन में महिला उपाध्यक्ष सबीना नूर अली, शमीम अंसारी, अल्का, गायकवाड, उषा गायकवाड, सुलभा जाधव, कांता जाधव के अलावा बहुत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष‌ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement