Latest News

मुंबई : महानगर में तापमान में गिरावट के बाद भी मुंबईकरों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा मुंबई का तापमान फिलहाल 32 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है, लेकिन नगरवासियों को तपती धूप और उमस से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक मुंबई का तापमान कमोबेश यही रहने की उम्मीद है। 25 मार्च को मुंबई का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, पिछले 10 सालों में यह पांचवीं बार था, जब मार्च में तापमान 40 के पार पहुंचा। हालांकि तापमान में यह बढ़ोतरी अधिक समय तक नहीं रही और तापमान गिरकर 32 डिग्री के आसपास आ गया। मौसम विभाग, पश्चिम भारत के उपमहानिदेशक के.एस. होसालिकर ने कहा कि राज्य के विदर्भ, नागपुर, वर्धा व अमरावती सहित कई इलाकों में लू की चेतावनी दी जा चुकी है। इनमें से कुछ स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वर्तमान की स्थिति के अनुसार, मुंबई के तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। पश्चिमी हवाओं के लगातार प्रभाव के कारण मुंबई में उमस अधिक है, जिसके कारण लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बात दें कि तापमान में हो रहे बदलाव को लेकर डॉक्टरों ने सतर्क रहने का निर्देश दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि अचानक होने वाले तापमान में बदलाव से सर्दी-खांसी सहित वायरल इन्फेक्शन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं इस समय में मच्छरजनित और स्वाइन फ्लू की समस्या भी लोगों में दिख सकती है। ऐसे में लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement