Latest News

मुंबई, पेट्रोल-डीजल वाहनों के चलते कार्बन डाइऑक्सीड उत्सर्जन से पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसे रोकने के लिए बेस्ट अपने बेड़े में इको प्रâेंडली बसों की संख्या बढ़ा रही है। बेस्ट बसों के खेमे में टाटा परियोजना के तहत २४ नई इलेक्ट्रिक बसें आज से शामिल हो रही हैं। इससे बेस्ट के बेड़े में इलेक्ट्रॉकि बसों की संख्या बढ़कर २६८ हो जाएगी। बेस्ट की यह पहल शहर के प्रदूषण को कंट्रोल करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कारगर साबित होगी। इसी के साथ पहली बार आधुनिक सेवाओं से लैस माहिम का बेस्ट बस डिपो भी तैयार हो गया है। इन दोनों परियोजनाओं का आज अनावरण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे।
मुंबईकरों की यात्रा सुखद व लाभदायक हो इसके लिए बेस्ट प्रशासन हमेशा प्रयत्नशील रहा है। इसके साथ ही मुंबई का पर्यावरण भी संतुलित रहे इस पर भी बेस्ट ने अपना ध्यान केंद्रित कर रखा है। यही वजह है कि बेस्ट के बेड़े में इकोप्रâेंडली इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज शामिल होनेवाली २४ बसों के साथ बेस्ट के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या २६८ हो जाएंगी। बेस्ट समिति के अध्यक्ष आशीष चेंबूरकर ने बताया कि आगामी कुछ वर्षों में बेस्ट के बेड़े में और १,८०० इलेक्ट्रिक बसें चरणबद्ध तरीके से शामिल होनेवाली हैं।
मौजूदा समय की मांग को देखते हुए बस डिपो को भी हाईटेक बनाया जा रहा है। नवनिर्माण कर माहिम बस डिपो को ट्रांसपोर्ट हब (जंक्शन) बनाया गया है। इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग पॉइंट सहित मॉडर्न टेक्निक का उपयोग कर बसों का संचालन यहां ट्रांसपोर्ट जंक्शन से किया जाएगा। तमाम आधुनिक साधन संसाधन से यह डिपो लैस होगा, यहां यात्रियों के लिए विशेष वेटिंग रूम, वैंâटीन आदि व्यवस्था होगी तो वहीं बेस्ट कर्मचारियों के लिए जिम, रेस्ट रूम आदि व्यवस्था की गई है।




Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement