Latest News

मुंबई, महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर और पूर्व शिवसेना विधायक अशोक शिंदे आज मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. शिंदे वर्धा जिले में हिंगणघाट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं. उन्होंने आज महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.
शिंदे के पार्टी में शामिल होने के बाद नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है. इससे कांग्रेस पार्टी और सरकार में विश्वास मजबूत हो रहा है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement