Latest News

मुंबई, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के विरूद्ध भ्रष्टाचार की अपनी जांच के सिलसिले में एक स्थानीय बार मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है । एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसीबी ने इंसपेक्टर अनुप डांगे द्वारा सिंह के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की हाल में जांच शुरू की थी। डांग को पिछले साल निलंबित कर दिया गया था और इस साल के प्रारंभ में पुलिस बल में बहाल कर दिया गया था। वैसे मंगलवार को एसीबी के एक अधिकारी ने सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किये जाने की मीडिया की खबर का खंडन किया और कहा कि भ्रष्टचार निरोधक एजेंसी ने ऐसी कोई कदम नहीं उठाया है। एसीबी के अनुसार डांगे ने आरोप लगाया था कि स्वंय को सिंह का रिश्तेदार बताते हुए एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था और पुलिस बल में बहाली के लिए उनसे दो करोड़ रुपये मांगे थे। अधिकारी ने बताया कि सिंह के विरूद्ध खुली जांच के दौरान दक्षिण मुंबई में एक बार एवं रेस्तरां चलाने वाले जीतू नवलानी का नाम सामने आया और एसीबी ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी की है ।  गौरतलब है कि मरीन ड्राइ पुलिस ने हाल में सिंह और सात अन्य के विरूद्ध जबरन वसूली के आरोपों को लेकर हाल में प्राथमिकी दर्ज की। इसके अलावा निकटवर्ती ठाणे के कोपरी थाने में सिंह एवं अन्य के विरूद्ध जबरन वसूली और अपहरण के आरोपों को लेकर दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गयी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement