Latest News

मुंबई, राज कुंद्रा के जब राज खुलेंगे तो उसकी जद में कई बड़े नाम भी सामने आएंगे। इसमें सफेदपोश से लेकर कई बड़े नौकरशाह और फिल्मी सितारे भी होंगे। मुंबई पुलिस को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है। इसलिए कुछ भी बोलना नहीं चाहती। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है पोर्न इंडस्ट्री में सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं कई और लोग भी जुड़े हुए थे। पुलिस से पूछताछ में कई नाम ऐसे सामने आए हैं, जिन्हें अभी हिरासत में लिया जाना है। मामले की जांच कर रही टीम के एक अधिकारी ने बताया कि यह मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम का हाल-फिलहाल के दौर का सबसे बड़ा रैकेट पकड़ में आया है। जिसमें नेता से लेकर अभिनेता तक शामिल हैं।

इस पूरे मामले से जुड़े मुंबई पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि राज कुंद्रा की दिल्ली से लेकर मुंबई और लंदन से लेकर अमेरिका तक की सभी लोगों से बीते कुछ सालों में हुई बड़ी मुलाकातों का पूरा ब्योरा इकट्ठा किया गया है। इस दौरान बहुत सी चीजों का खुलासा हुआ है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक राज कुंद्रा पर हाथ डालने से पहले सारे सबूत ना सिर्फ इकट्ठा किए गए बल्कि उनको एक सूचीबद्ध तरीके से मुंबई पुलिस ने अपने पास रखा है। ताकि अगले कुछ दिनों में उनको एक एक कड़ी से मिलाते हुए पेश किया जाएगा और फिर उसी आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement