Latest News

मुंबई, देशभर में डेल्टा प्लस वेरिएंट की चिंता के बीच महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डेल्टा प्लस वेरिएंट से जूझ रहे महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामले दस हजार के बेंच मार्क से नीचे होने के बाद भी मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राज्य में 9844 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। बता दें कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के भी लगातार मामले सामने आ रहे हैं।
पिछले साल मार्च में भारत में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से ही महाराष्ट्र हमेशा से ही कोविड-19 मामलों का हॉटस्पॉट रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में भी महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना केस देखने को मिले थे। यानी कोरोना से तबाह राज्यों में महाराष्ट्र टॉप पर रहा है। राज्य में पहला मामला 9 मार्च 2020 को पुणे में दर्ज किया गया था।
आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 6,007,431 है। वहीं, महाराष्ट्र में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 121,767 है, जबकि अब मरने वालों की कुल संख्या 119,859 हो गई है। महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा सबसे अधिक पुणे का है। पुणे 16,456 मौतों के साथ सबसे आगे है, वहीं मुंबई में 15,348 मरीज जान गंवा चुके हैं।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement