Latest News

बदलापुर : उल्हासनगर क्राइम ब्रांच की टीम ने बदलापुर में गांजा रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम सागर मोहिते और नरेश अहिरे बदलापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 31,350 रुपये कीमत का 2 किलो 90 ग्राम गांजा जब्त किया है। बिक्री के लिए गांजा ले जाते समय बदलापुर एसटी स्टैंड के पास दोनों पकडे गए। उल्हासनगर क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 के पुलिस नायक चंद्रकांत पाटिल की शिकायत पर बदलापुर पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उल्हासनगर अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश तरडे आगे की जांच कर रहे हैं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement