Latest News

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर में सोमवार रात पति से झगड़े के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। दोनों बच्चों की मौत हो गई। उनकी पहचान सात वर्षीय महक और तीन वर्षीय आफरान के रूप में हुई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय मुनव्वर लक्ष्मी नगर के ललित पार्क एन-ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर रहते हैं। उनका पुरानी दिल्ली में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है। करीब 12 साल मुनव्वर की शादी 34 वर्षीय आलिया से हुई थी। इनके दो बच्चे महक और आफरान थे। सोमवार शाम को मुनव्वर घर लौटे तो बच्चे खेल रहे थे। किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। बाद में वह शांत हो गए, लेकिन आलिया का गुस्सा शांत नहीं हुआ। रात करीब 8:50 बजे आलिया महक और आफरान को लेकर छत पर पहुंच गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने दोनों बच्चों को धक्का देने के साथ खुद भी छलांग लगा दी। आफरान तीसरी मंजिल की छत से नीचे भूतल पर गिरी, जबकि मां और बेटी दूसरी मंजिल की बालकनी में गिरे। पड़ोसियों ने शोर मचाया तो मुनव्वर भी बाहर निकलकर भूतल पर पहुंचे। आफरान खून से लथपथ था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां महक को मृत घोषित कर दिया गया। आलिया की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस पति और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान के बाद आगे की करवाई की जाएगी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement