Latest News

बिग बॉस फेम राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा वह आए दिन मुंबई की सड़कों पर स्पॉट होती हैं और लोगों का जमकर मनोरंजन करती हैं। राखी सावंत लोगों का सिर्फ मनोरंजन ही नहीं काम की भी सलाह भी देती हैं। एक बार फिर वह मुंबई में नजर आईं और इस बार उनके लुक ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है।

राखी सावंत शुक्रवार को मुंबई के लोखंडवाला में स्पॉट हुईं और जिसने भी उन्हें देखा वह एक बार ठिठक गया। दरअसल, राखी सावंत मस्तानी लुक में थीं। उन्होंने मस्तानी की पूरी ड्रेस पहन रखी थी और सर पर पगड़ी लगाई हुई थी। इसके अलावा उन्होंने हाथों में वीणा लिया हुआ था। उनकी तस्वीरें देखकर आपके मुंह से निकलेगा की बाजीराव किधर हैं। ये कोई पहला मौका नहीं जब उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करती ही रहती हैं।

बीते दिनों भी राखी सावंत मुंबई के लोखंडवाला में स्पॉट हुई थीं। वह यहां के एक कॉफी शॉप में दिखी थी और उन्होंने पापराजी को बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कई काम किए, लेकिन अब तक उस काम का मेहनताना उन्हें नहीं मिला है। राखी सावंत बताती हैं, जब मेरी मां का ऑपरेशन था, तब मैंने प्रड्यूसर से पैसे मांगे थे, लेकिन निर्माता ने उस मुश्किल समय में उनकी मदद नहीं की थी।

इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 11 चर्चा में बना हुआ है। इस सीजन को लेकर राखी सांवत कहती हैं, 'खतरों के खिलाड़ी में वाइल्ड कार्ड का ऑफर आया है मुझे, अभी देखते हैं, मुझे नहीं पता है कि मैं जाऊंगी या नहीं। वैसे ये सांप, बिच्छू, अजगर, ये कीड़े-मकोड़े मेरे बाएं हाथ का खेल है। मैं नहीं जाना चाहती वहां पर, रूबी (रुबीना दिलैक) नहीं है ना? क्या पता मेरा फिर से मेरा अफेयर हो जाए। हां... लेकिन एक कबाब में हड्डी है वहां पर, तंबोली।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement