Latest News

भिवंडी : लॉकडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति करने वाली टोरेंट पावर कंपनी उपभोक्ताओं को समुचित सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयासरत है। इसके विपरीत आपराधिक तत्व के लोगों द्वारा आए दिन कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए सेक्सन पिलर अथवा मीटर बायपास कर बिजली चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाने व कार्रवाई करने के लिए कंपनी ने एक दस्ता तैयार किया है,इस दस्ते द्वारा बिजली चोरी करने वालों पर आए दिन कार्रवाई कर उनके विरुद्ध फौजदारी का मामला दर्ज करवाया जा रहा है। शांतिनगर के शीतला देवी मंदिर के पास रहने वाले अजय विजय गायकवाड़ अपने घर में बिजली मीटर के अलावा सिटेक्स बॉक्स से अवैध कनेक्शन कर 2333 युनिट बिजली प्रयोग कर 25,790.77 रुपये की बिजली चोरी की। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement