Latest News

मुंबई : मुंबई की लोकल में बिना टिकट यात्रा करने वाले पचहत्तर हजार लोगों पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पिछले दो महीने में लॉकडाउन शुरू होने के बाद की गई है। मुंबई में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार और रेलवे प्रशासन ने सिर्फ अत्यवश्यक सेवा से जुड़े हुए कर्मचारियों को ही लोकल से यात्रा करने की परमिशन दी है। बिना परमिशन के भी लोग नकली आई कार्ड बनाकर लोकल में यात्रा कर रहे हैं। इसके मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि एक अप्रैल से 31 मई के बीच अवैध तरीके से लोकल में यात्रा करनेवाले 75 हजार 793 लोगों पर कार्रवाई की गई है। जिनसे रेलवे को तीन करोड़ 97 लाख रुपये का फायदा हुआ है। लॉकडाउन के बाद से ही लोकल में बिना मास्क पहने हुए लोगों पर भी करवाई की गई है। इसमें 17 अप्रैल से 21 मई के बीच एक हजार 61 यात्रियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में रेलवे ने 808 लोगों को नकली आईडी कार्ड के साथ यात्रा करने के मामले में गिरफ्तार किया है। जो लोग नकली आईडी कार्ड के साथ यात्रा कर रहे थे उनसे 500-500 रुपये वसूले गए हैं। एक आंकड़े के मुताबिक नकली आईडी कार्ड बनाकर जो लोग यात्रा कर रहे थे उनमें सबसे अधिक बीएमसी के आईडी कार्ड बनाये गए हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement