Latest News

ठाणे : पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंचने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। एनसीपी ने मोदी सरकार मैन ऑफ द मैच, अच्छे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस प्रकार की होर्डिंग मुंबई से सटे ठाणे शहर में लगाई गयी है। एनसीपी की इस अनोखी होर्डिंग की चर्चा फिलहाल पूरे जिले में है। केंद्र की बीजेपी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते दाम ने जनता की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

मई महीने के दौरान लगभग 15 बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। मुंबई और ठाणे में अब पेट्रोल शतक भी लगा चुका है। इसी बात का विरोध करने के लिए एनसीपी ने शहर भर में यह अनोखी होर्डिंग लगाई है। इस होर्डिंग में में अच्छे दिन की शुभकामनाओं के साथ मोदी सरकार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया है।

आखिरकार पेट्रोल ने महाराष्ट्र में शतक लगा ही दिया। मुंबई सहित मेट्रोपॉलिटन रीजन के कुछ इलाकों में पेट्रोल ने शतक लगा दिया। मुंबई के कई इलाकों में पेट्रोल 100.04 रुपये में, जबकि डीजल 91.17 रुपये प्रति लीटर में बिका है। इस तरह मुंबई देश की पहली मेट्रो सिटी बन गई है, जहां पेट्रोल की कीमत ने शतक लगाया है।

गुरुवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की दर में प्रति लीटर 24 पैसे और डीजल की दरों में प्रति लीटर 29 पैसे की बढ़ोतरी की। मुंबई में पेट्रोल 100 रुपए के पार चला गया है। कांदिवली में पेट्रोल 100.12 रुपये प्रति लीटर बिका। पेट्रोल की कीमतों में गुरुवार को हुई यह बढ़ोत्तरी इस महीने में हुई 15वीं बढ़ोत्तरी है।

महाराष्ट्र में ठाणे में पेट्रोल ने सबसे पहले 100 रुपये के निशान को छुआ। मुंबईकर्स अब देश की पहली मेट्रो सिटी बन गए हैं, जो पेट्रोल के लिए इतनी कीमत चुकाएंगे। मुंबई में जनवरी से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमतों में 11 प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 14 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

महाराष्ट्र के अनेक जिलों में पेट्रोल ने शतक लगाया। अमरावती 100.49, औरंगाबाद 100.95, भंडारा 100.22, बुलडाणा 100.29, गोंदिया 100.94, हिंगोली 100.69, जलगांव 100.86, जालना 100.98, नंदूरबार 100.45, उस्मानाबाद 100.15, रत्नागिरी 100.53, सातारा 100.12, सोलापुर 100.10, वर्धा 100 तथा वाशिम में 100.34 प्रति लीटर हो गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement