Latest News

मुंबई : किराया से इनकार करने पर दादर में एक टैक्सी चालक की निर्मम हत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आयी है। छबीलाल जैस्वार (55 ) मृतक टैक्सी चालक का नाम बताया गया है। दादर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्या के आरोपी बसवराज मेलिणामनी (30) को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दादर मार्केट में कबूतरखाना के पास सुबह 6 छबीलाल जैस्वार टैक्सी लेकर आया था। इसी दौरान बसवराज वहां आया और छबीलाल को पास में ही जाने के लिए कहा लेकिन नजदीक जाने से छबीलाल ने इनकार कर दिया। उसी परिसर में रहने वाला और फल विक्रेता बसवराज ने दादागिरी शुरू कर दी। दोनों में विवाद बढ़ा। इसी दौरान नाराज बसवराज ने सिमेंट का पेवर ब्लॉक उठाया और छबीलाल के सिर पर वार किया। इससे छबीलाल गंभीर जख्मी हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दादर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्या के आरोपी बसवराज मेलिणामनी (30) को गिरफ्तार कर लिया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement