Latest News

मुंबई : चंद्रपुर में कोविड के इलाज के बाद रविवार को 10 लोग म्यूकोरमाइकोसिस के शिकार पाए गए। इन सारे मरीजों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड के इलाज के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन के इस्तेमाल से फंगस पनपने की गुंजाइश बनती है, जिससे मरीज म्यूकोरमाइकोसिस के शिकार हो जाते हैं, जिनके शरीर में इम्यूनिटी अच्छी होती है, उन्हें आमतौर पर यह नहीं होता है, लेकिन कम इम्यूनिटी वालों को म्यूकोरमाइकोसिस होने का खतरा ज्यादा होता है. कोविड के इलाज के बाद जब ये मरीज अपने घर गए तो लगभग इन सभी को एक जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इनके नाक से लगातार पानी आ रहा था। सर दर्द कर रहा था। इन्होंने तुरंत डॉक्टरों को इस बारे में सूचित किया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद पाया कि इन्हें म्यूकोरमाइकोसिस हुआ है। इन दसों मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। देर होने से पहले ही डॉक्टरों से संपर्क किए जाने की वजह से इनकी सेहत में सुधार है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement