Latest News

प्रयागराज : जनपद के घूरपुर इलाके में बिरवल गांव में शनिवार रात एक शख्स ने अपने शराबी बेटे की गला काट कर हत्या कर दी। खबर मिली तो पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल फरसा भी बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बिरवल गांव में रहने वाले लालाराम पांडे के चार बेटे व एक बेटी थी। बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटे रमाकांत पांडेय व उमाकांत पांडेय की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे बहुएं बाहर गुजरात में रहते हैं। एक पुत्र ने दिसंबर 2010 में गांव के बाहर बाग में फांसी लगा ली थी और इसके लिए भी लालाराम को ही गांव वाले दोषी ठहराते रहे हैं कि उसकी हरकतों और प्रताड़ना की वजह से ही लड़के ने जान दे दी थी। यह भी शक जताया जाता रहा है कि बाप ने ही उसे मारने के बाद फंदे से लटका दिया था। ताजी घटना शनिवार देर रात की है। लालाराम का यहां गांव में रहने वाला दूसरा पुत्र 26 वर्षीय शशिकांत पांडेय अविवाहित था। बताया गया कि वह शराब का लती था। रोज ही शराब पीकर नशे में घर आता और इसके बाद पिता-पुत्र के बीच कहासुनी और मारपीट की भी नौबत आ जाती थी। गांव वालों से बातचीत में पता चला कि शनिवार रात भी शशिकांत शराब पीकर आया तो नशे में उल्टी सीधी हरकतें करने लगा। इसके बाद झगड़ा होने लगा तो तैश में आकर लालाराम ने फरसे से हमला कर शशिकांत के दोनों हाथ और गर्दन पर हमला कर दिया। हल्ला मचा तो भीड़ लगी और घूरपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने लालाराम को गिरफ्तार कर कत्ल में प्रयुक्त फरसा जब्त कर लिया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement