Latest News

कल्याण : प्रेमिका साथ नहीं आयी तो गुस्साए प्रेमी ने उसकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची का अपरहण कर लिया, मानपाड़ा पुलिस ने आठ घंटे के भीतर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर मासूम बच्ची को सही सलामत बचा लिया। घटना डोंबिवली पूर्व के मानपाड़ा क्षेत्र की है। दिनेश तिवारी (42) नामक व्यक्ति एक विवाहित महिला जो कि दो बच्चों की मां है उससे प्यार करने लगा। विवाहिता भी दिनेश से प्यार करने लगी, दोनों का प्यार परवान चढ़ा और विवाहित महिला अपने पति का घर छोड़कर दिनेश के साथ रहने चली गयी। कुछ दिनों तक दोनों के बीच ठीक ठाक चला बाद में छोटी-छोटी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाइयां होने लगी, प्रेमी दिनेश के प्रति महिला के मन में खटास आने लगा और एक दिन प्रेमिका ने प्रेमी से दूरी बनाने के लिए उसे छोड़कर अपने पति के घर रहने चली गयी। पति से अपनी गलती के लिए माफी मांग कर वह पति के साथ रहने भी लगी। कुछ दिन बाद प्रेमी दिनेश फिर प्रेमिका के घर पहुंचा और अपने साथ चलने की जिद करने लगा। प्रेमिका ने साथ जाने से इंकार कर दिया। इसी गुस्से में प्रेमी दिनेश तिवारी ने प्रेमिका की 3 वर्षीय लड़की का अपहरण कर फरार हो गया। महिला ने इस घटना की शिकायत डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस से की और प्रेमी दिनेश के साथ हुए झगड़े का जिक्र भी किया। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादाहरि चौरे ने फौरन एपीआई कृष्णा गोरे के साथ पुलिसकर्मियों की एक टीम को रवाना किया। आठ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रेमी दिनेश को बदलापुर से गिरफ्तार कर बच्ची को सही सलामत बरामद कर लिया। फिलहाल डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस अपहरणकर्ता दिनेश तिवारी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी हुई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement