कल्याण : नाबालिग को चेन्नई भगाकर ले जाने वाला कल्याण में गिरफ्तार
कल्याण : राजस्थान के रहनेवाले विवाहित व्यक्ति द्वारा एक 15 वर्षीय नाबालिक को अपने प्रेमजाल में फांस कर चेन्नई ले जा रहा था। इस व्यक्ति को कल्याण रेलवेे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। दोनों राजस्थान के जालौर जिले के रहने वाले हैं। राजस्थान के जालौर जिला के रहनेवाला सदीक खान शादी-शुदा और 1 बच्चे का पिता भी है। 15 वर्षीय नाबालिग युवती को मंगलसूत्र पहनाकर दक्षिण भारत की ओर लेकर जा रहा था। कल्याण जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वाल्मीक शार्दुल को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने फौरन पीएसआई मोहन घस्ते को पुलिस दल के साथ स्टेशन पर रवाना किया। उस समय ट्रेन कल्याण स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। पीएसआई घस्ते की टीम ने एसी कम्पार्टमेंट की तलाश शुरू की, जिसमें सादिक खान नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि राजस्थान से भागने के बाद दोनों अहमदाबाद आए थे और वहां एक होटल में ठहरे हुए थे। जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वाल्मीक शार्दुल ने बताया कि ये लोग अहमदाबाद से चेन्नई जा रहे थे। सूचना मिलते ही हमारी टीम ने कल्याण स्टेशन पर दबोच लिया। रेलवे पुलिस ने फौरन इसकी सूचना राजस्थान पुलिस को दी गई। रविवार को राजस्थान पुलिस के आने के बाद युवती का मेडिकल कराया गया और कानूनी प्रक्रिया के उपरांत जालौर कोतवाली के एएसआई भागीरथ के टीम को सुपुर्द कर दिया गया।