Latest News

वसई : पश्चिम क्षेत्र में एक 51 वर्षीय व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पश्चिम के नानठीवाडी निवासी सिझर सेबेस्टिन डिमेलो (51) मंडप डेकोरेशन का व्यवसाय करता है। आरोपी ने डिमेलो से कर्ज दिलाने की बात कही। कर्ज स्वीकृति के फर्जी दस्तावेज दिखाकर वर्ष 2019 से 2021 के दरम्यान कर्ज की मंजूरी के बहाने कुल 19,00,000 रुपये ले लिया। डिमेलो को बैंक का चेक दिया जो कि बाउंस हो गया। जिसके बाद डिमेलो ने 11 अप्रैल को वसई पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराया। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement